कानपुर में भाजपा की उत्तर इकाई चार नवंबर को लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालने जा रही है। इसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के करीब 30 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का अनुमान है। पदयात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा को सौंपी है। उन्हें कार्यक्रम का जिला संयोजक बनाया गया है, जबकि जिला उपाध्यक्ष सीमा और जिलामंत्री विनोद पाल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।