फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 17 Mar 2022 02:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिल्हौर में बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर में जीटी रोड पर वरुण कोल्ड स्टोरेज के पास बुधवार की रात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर सिर के बल गिरे और उनके ऊपर से वाहन गुजर गया।
विज्ञापन


हेलमेट न लगाने से दोनों के सिर में गंभीर चोट आने से जान चली गई। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को दे दी है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। बारंडा ग्राम पंचायत के बभनी गांव निवासी अभय कमल उर्फ गोलू (20) और शैलेंद्र उर्फ कल्लू (20) बुधवार की रात लगभग आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे।

जीटी रोड पर वरुण कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बेकाबू वाहन दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। इंस्पेक्टर बिल्हौर धनेश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हेलमेट न लगाने से दोनों के सिर फट गए थे। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बभनी गांव में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें