पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के सलेमपुर गांव में खेलते समय बच्ची बाल्टी में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सलेमपुर निवासी देवेंद्र की दो वर्षीय पुत्री माही छत पर खेल रही थी।
उसकी मां वहीं पास में बर्तन धुल रही थीं। वह किसी कार्य से वहां से रसोई घर में चली गईं। वापस लौटीं तो माही को बाल्टी में मुंह के बल पड़ा पाया। मां रेशमा ने उसे पानी से बाहर निकाला।
तब तक वह बेहोश हो गई थी। माही को बेहोश देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने रोना बिलखना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर देवेंद्र व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
परिजन माही को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने दंपति को ढांढस बंधाया। देवेंद्र के दो पुत्र, छह वर्षीय मोहित व एक माह का शिशु है।