कोंच (जालौन)। कस्बे में राजमार्ग स्थित किराने की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये व लगभग पांच हजार का सामान चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर में जीतू सिंह राठौर पुत्र कमलेश की किराने की दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान के दरवाजे को तोड़ने के बाद एक पटरा निकालकर अंदर घुस गए और गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये व पांच हजार का सामान चोरी कर लिया। सुबह आसपास के लोगों को दुकान का दरवाजा टूटा देख दुकानदार को सूचना दी। दुकान की गुल्लक पुलिस को दुकान से कुछ दूरी पर पड़ी मिली। किराना कमेटी के लोगों ने पुलिस से चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की।