दोनों शातिरों पर दर्ज हैं कई मामले
सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि दोनों के पांच साथी 13 नवंबर 2021 गोलू रैदास निवासी दलीपुर मलवां, बबलू निवासी भूरागढ़ बांदा, शिवकुमार उर्फ शिवा, राजू उर्फ बंटा किमिदियापुर, गुड्डी निवासी देवगार्डेन राधानगर में पकड़े गए थे। पकड़े गए आरोपियों ने पिंटू और राकेश के नाम कबूले थे। यह दोनों राधानगर के सीआरपीएफ जवान गोरेलाल के घर से चार मई 2021 को लाखों के जेवरात चोरी,20 अक्तूबर 2021 जयराम नगर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार सिंह के घर 100 ग्राम सोने के जेवरात, एक लाख नगदी चोरी, 23 अक्तूबर 2021 खंभापुर में ऊषा देवी पत्नी भरोसा प्रसाद सूबेदार के घर से 75 ग्राम सोने के जेवरात, नगदी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।