फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगीसापुर। कस्बे में दस दिन पूर्व दो सराफा दुकानों का शटर उचकाकर चोरों ने नकदी व जेवरात समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया था। मामले में गुरुवार को पुलिस ने फतेहपुर के जहानाबाद से दो चोरों को दबोच लिया। ये चोरी की बाइक से जेवर बेचने गए थे। पुलिस के अनुसार अभी छह और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुंगीसापुर कस्बे में 19 जुलाई की रात सशस्त्र चोरों ने एक इंटर कॉलेज में ताले आदि तोड़कर अभिलेख तितर बितर कर दिए थे। इसके बाद देर रात चोरों ने टुटई चांद बरौर निवासी अमित गुप्ता व कस्बे के उमाकांत दुबे की सराफा दुकान का शटर उचकाकर करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। सीसीटीवी में बंदूक लिए एक चोर व अन्य पांच साथी कैद हुए थे।
पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। घटना वाले दिन सक्रिय मोबाइल नंबरों की सीडीआर के अनुसार एसओजी फतेहपुर व कानपुर देहात की टीम संयुक्त रूप से चोरों को पकड़ने के लिए लगी थी। गुरुवार को फतेहपुर के जहानाबाद में दो चोर बाइक से जेवर बेचने पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दे दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर औरैया के बनारसी दास पछैया मोहल्ला निवासी घनश्याम व बृजपाल उर्फ वैज्ञानिक को दबोच लिया। इसके पास से चोरी की बाइक, चुराए गए जेवर व नकदी मिली है।
मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज शिव शंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोरों ने पूछताछ में छह और साथियों के नाम बताए हैं। पकड़े गए दोनों चोरों को डेरापुर थाने लाया जा रहा है। अन्य फरार चोरों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें