फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल पर बदले समय पर आएंगी हावड़ा राजधानी समेत दो ट्रेनें

Thu, 10 Dec 2020 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस के समय में तत्काल प्रभाव से कानपुर सेंट्रल पर परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा सियालदह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का समय भी बदला गया है।
विज्ञापन


हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (02305) रविवार को हावड़ा से चलेगी, जो कानपुर सेंट्रल पर बदले समय पर दूसरे दिन सुबह 4:50 बजे आएगी और 4:55 बजे छूटेगी।

वापसी में यह ट्रेन (02306) नई दिल्ली से शुक्रवार को चलेगी जो कानपुर सेंट्रल पर संशोधित समय रात 9:35 बजे आएगी और 9:40 बजे छूटेगी। इसके अलावा सियालदह-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (02313) सियालदह से चलकर कानपुर सेंट्रल पर सुबह 5:20 बजे आएगी और पांच मिनट बाद दिल्ली जाएगी। दिल्ली से यह ट्रेन (02314) चलकर कानपुर सेंट्रल रात 9:15 बजे चलेगी और पांच मिनट बाद छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें