फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर के दो हजार घरों में चार घंटे गुल रही बिजली

Sun, 29 Jun 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
20 अकबरपुर में बाढ़ापुर मार्ग पर 11 केवी लाइन पर टूटकर गिरी सूखे पेड़ की टहनी। - फोटो : स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में बाढ़ापुर फीडर की बिजली शुक्रवार देर रात गुल हो गई। करीब दो हजार घरों में उमस से लोग बेहाल रहे। बच्चे चिड़चिड़ाते रहे। चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर में बाढ़ापुर फीडर की 11 केवी लाइन में सब्जीमंडी के पास सूखा पेड़ लगा है। शुक्रवार देर रात तेज हवा चलने पर सूखे पेड़ की टहनी टूटकर तारों पर आ गिरी। इससे रात करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। कई घंटे बिजली नहीं आई तो इन्वर्टर दगा दे गए। लोगों की नींद में खलल पड़ा। नींद पूरी नहीं होने पर बच्चे चिड़चिड़ाते रहे। महिलाओं व बुजुर्गाें को खासी परेशानी हुई।
इधर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ की टहनी को तारों से हटाने का काम शुरू किया गया। भोर में करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। हालांकि इसके बाद भी ट्रिपिंग होती रही। प्रभारी जेई विक्रम सिंह ने बताया कि देर रात सूखी टहनी तारों पर गिरने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। रात में ही फाल्ट अटेंड किया गया। भोर में करीब 4 बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

................
रुला रही बिजली की आंख मिचौली
कानपुर देहात। मुंगीसापुर में बिजली की आंख मिचौली लोगों को रुला रही है। हालात ये हैं कि शुक्रवार पूरी रात बिजली आती जाती रही। इससे लोग ठीक से सो नहीं सके। नगर के नीलेंद्र कटियार ने बताया कि रात में समस्या शुरू हुई। थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली गुल होने से उपकरण खराब हो रहे हैं। इधर रात में नींद में खलल पड़ रहा है। इसी प्रकार राजपुर उपकेंद्र से जुड़े गौरीकरन में 100केवी ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज करंट की समस्या बनी है। पंखे-कूलर रेंगने से लोग पसीने से तरबतर रह रहे हैं। सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से पेयजल किल्लत बनी है। बता दें कि तीन दिन पहले ही दूसरा ट्रांसफार्मर रखा गया है। एक्सईएन आलोक प्रकाश ने बताया कि संबंधित जेई को समस्या समाधान के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें