फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से तीन झुलसे, जाम लगाया, बकरियां चरा रहे दो किशोर व एक किशोरी चपेट में आई

Fri, 25 Sep 2020 10:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिजली का करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के बिवांर थानाक्षेत्र के धनपुरा गांव में बकरी चराने गए दो किशोर एवं एक किशोरी शुक्रवार दोपहर एचटी लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। तीनों को छानी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए किसानों ने छानी के पास राठ मोड़ पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। धनपुरा गांव निवासी दुर्गेश (14) पुत्र राममिलन, सनी (15) पुत्र सुशील वर्मा एवं काजल (13) पुत्री अनिल कुमार वर्मा बकरियां चराने के खेत गए थे। खेल-खेल में एक दूसरे के कंधे पर बैठकर तिल के पेड़ की लकड़ी से एचटी लाइन को छूने लगे।

तभी करंट लगने से तीनों नीचे गिर पड़े। हादसा देख खेत में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद तीनों को छानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने छानी के पास राठ रोड पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि विभाग को कई बार सूचना दी गई कि तार नीचे झूल रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। तब कहीं जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका। वहीं कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप गोयल ने तार ज्यादा नीचे होने से इंकार किया। साथ ही बताया कि उन्होंने किशोरों के उपचार के लिए परिजनों को पैसे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें