फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्तन कैंसर का उपचार खोजेंगे पीपीएन के दो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्तन कैंसर के उपचार की खोज के लिए उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड टेक्नोलॉजी (यूपीसीएसटी) ने पीपीएन के दो शिक्षकों की शोध परियोजना को अनुदान देने की घोषणा की है। कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. यशवीर गौतम और जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. नीरज वर्मा के शोध को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि स्तन कैंसर के उपचार की औषधियों की खोज के लिए एक महत्वपूर्ण शोध परियोजना का प्रस्ताव दोनों शिक्षकों ने तैयार किया था। डाॅ. गौतम रासायनिक यौगिकों की संरचना और औषधीय संभावनाओं पर कार्य करेंगे जबकि डाॅ. वर्मा इन यौगिकों के जैविक प्रभावों और उनकी कार्यप्रणाली का विश्लेषण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें