फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा: बच्चों के सामने दो शिक्षकों ने की मारपीट, एक दूसरे पर की थप्पड़ों की बौछार

Wed, 14 Aug 2024 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में विद्यालय में बच्चों के सामने दो शिक्षकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जनपद में शिक्षा का मंदिर अब शिक्षकों का अखाड़ा बन गया है। स्कूल में दो शिक्षक बच्चों के सामने ही जमकर मारपीट करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लगभग दो हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। जिसमें दोनों शिक्षकों ने एक दूसरे के खिलाफ राजापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला राजापुर थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय का है।

विज्ञापन



जहां तैनात सहायक शिक्षक सपना शुक्ला और औधेश तिवारी ने बच्चों को पढ़ाने की जगह स्कूल को लड़ाई का अखाड़ा बना दिया है। वीडियो में दोनों शिक्षक एक दूसरे का वीडियो बनाते और एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ की बरसात करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षक सपना शुक्ला स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाए रील बनाती रहती हैं। जिससे दूसरे शिक्षक महिला की इस कारतूस से न खुश नजर आ रहे थे। तभी दूसरे शिक्षक औधेश तिवारी ने महिला का विद्यालय के अंदर मोबाइल चलाने का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो महिला जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते दोनों शिक्षकों ने शिक्षा के मंदिर को लड़ाई का अखाड़ा बना डाला। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि यह मामला लगभग 15 दिन पुराना है, जिसकी वह जांच कर रहे हैं। महिला शिक्षक छुट्टी लेकर चली गई है। दोनों शिक्षकों ने एक दूसरे पर मुकदमा भी दर्ज कराया है। वह अपनी अलग जांच कर रहे हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे। दोनों के लड़ाई का कारण प्रथम दृष्टया पूछताछ में पता चला है कि महिला शिक्षक स्कूल में वीडियो बनाती रहती थी जिस बात को लेकर दूसरे शिक्षक नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें