दोनों छात्र हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक क्रेटा छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह, बेंदा चौकी प्रभारी कुलदीप तिवारी और कुरसेजा चौकी प्रभारी केडी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह सभी को समझा बुझाकर शांत किया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्रेटा को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक और मालिक का पता किया जा रहा है।
छोटे भाई की हादसे में जा चुकी थी जान
रवि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, पिता उमेश मजदूरी करते हैं। रवि के दूसरे नम्बर के भाई पुष्पेंद्र की भी 2012 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब उमेश के एक बेटा रजनीश 11 वर्ष है। रवि कस्बे की एक कपड़े की दुकान में काम करता था।
धनतेरस पर दिलाई बाइक बनी मौत का कारण
श्रीपाल के इकलौते बेटे ऋतिक की मौत से परिजन बेसुध हैं। पिता श्रीपाल ने बताया कि धनतेरस के दिन ऋतिक को में नई बाइक दिलाई थी, जो मौत का कारण बन गई। पिता का कहना है कि हेलमेट लगाए होता, तो जान बच सकती थी।