पनकी और दादानगर औद्योगिक क्षेत्र के सीवेज निस्तारण के लिए एसटीपी और आईपीएस निर्माण की योजना बनाई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग को पत्र लिखकर जमीन मांगी है। जमीन मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम (शहरी)
पनकी एसटीपी में सीवेज निस्तारण पर जताई थी असमर्थता
जल निगम (शहरी) के अधिशासी अभियंता ने इससे पहले पनकी और दादानगर औद्योगिक क्षेत्र के सीवेज निस्तारण के लिए लाइन वहां से पनकी में बने सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) से जोड़ने की योजना बनाई थी। एसपीएस की क्षमता 20 एमएलडी है। उन्होंने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर इसके लिए अनुमति मांगी, पर उन्होंने एसपीएस की क्षमता कम होने और कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर असमर्थता जताई, तब नए एसटीपी, आईपीएस के निर्माण की योजना बनाई गई।