फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पार्क में बना दोमंजिला मकान कराया ध्वस्त, नालों के कब्जे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने गुरुवार को पार्क में अवैध रूप से बना दोमंजिला मकान ध्वस्त कराया। इसके साथ ही नालों के ऊपर अवैध रूप से किए गए 25 से ज्यादा कब्जे ढहाए।
विज्ञापन


नगर निगम ने फजलगंज वार्ड-20 स्थित नवजीवन पार्क में आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया। शिविर में महापौर के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने जोन-5 के जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह को निर्देश देकर पांच बुलडोजर मंगवा लिए। इसके बाद पार्क में बना दो मंजिला मकान ध्वस्त कराया। यह मकान एक महिला ने बनवाया था। पार्क के आसपास कई दुकानदारों ने नालों के ऊपर अतिक्रमण करके पक्के निर्माण करा लिए थे, जिन्हें ध्वस्त करते हुए वहां रखा सामान भी जब्त कर लिया। इसके बाद चार खंभा रोड तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाया।

महापौर ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो जोनल अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। इस दाैरान अवैध रूप से संचालित बस अड्डे से बसें, लोडर लेकर ड्राइवर भाग गए। इससे पहले शिविर में सफाई, गृहकर, अतिक्रमण सहित 19 समस्याएं आईं, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगला शिविर हंसपुरम में
महापौर आपके वार्ड अभियान के तहत अगला शिविर 10 फरवरी को आवास-विकास, हंसपुरम वार्ड में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें