फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्तियां व आभूषण चोरी

विज्ञापन
चोरी की सूचना पर मंदिर पर पहुंचकर जानकारी करती पुलिस।  - फोटो : चोरी की सूचना पर मंदिर पर पहुंचकर जानकारी करती पुलिस।
विज्ञापन
इटावा। अस्तल क्षेत्र में बने नरसिंह जी महाराज बाबा गोपालदास मंदिर से चोरों ने ताले तोड़कर अष्टधातु की दो मूर्तियां और आभूषण पार कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक भगवान दास शुक्ला ने बताया कि मंदिर में एक महंत सोते हैं। रोज की तरह वह मंगलवार को मंदिर में ताला डालकर सो गए थे बुधवार सुबह तीन बजे जब मंदिर के महंत उठे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। इस पर उन्होंने मूर्तियां देखी तो राधा रानी की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति और उसके साथ लड्डू गोपाल, गरुण जी और एक चक्र भी गायब है।
राधारानी की मूर्ति पर सोने चांदी के आभूषण, चांदी के मुकुट मंदिर भी गायब थे। जो चोरी होने से बच गए। चोर ने पहले मंदिर के एक कोने में से चाबी उठाई और मुख्य मंदिर का ताला खोलकर चोरी की इसी के साथ ताला चाबी भी चोर ले गया है। राधा रानी की करीब सात किलो वजन की मूर्ति बताई गई है।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह चौहान सहित कई चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और सर्विलांस टीमें भी जांच में जुट गई हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें