फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर बरगढ़ और कटैया डांड़ी स्टेशन के बीच डोंड़िया माफी गांव के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक संजय वर्मा ने सुबह सात बजे अज्ञात शव मिलने की सूचना दी थी। फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि डाउन ट्रैक के पास शव पड़ा था।
जेब में आधार कार्ड, डीएल, पैन कार्ड, रेलवे टिकट व पर्स मिला है। आधार कार्ड के अनुसार युवक गाजीपुर जिले के दिलदार नगर के फतेहपुर वार्ड-7 निवासी अमित सिंह यादव (45) है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक के जेब में कटनी से प्रयागराज का टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें