फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाे सगी बहनाें की हुई एक साथ माैत, घर में मच गया हड़कंप

Tue, 17 Apr 2018 08:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदाेई जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब दाे सगी बहनाें की एक साथ माैत हाे गई। बेटियाें की अचानक माैत से पूरे घर में मातम छा गया। माैत के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हाे सका है। 
विज्ञापन


हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धोड़ीधर निवासी तौले की पुत्री रूबी (22) और जूली (9) की सोमवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनोें ने बगैर पुलिस को सूचना दिए मंगलवार सुबह राम गंगा के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजनों का कहना है कि रूबी की मौत के सदमे में जूली ने दम तोड़ दिया। जिले का पुलिस महकमा भी परिजनों की बात को ही आगे बढ़ा रहा है। वहीं रूबी और जूली की मौत के सदमे में तीसरी बेटी सरोजनी (18) की भी तबीयत खराब हो गई है।
विज्ञापन


इस बाबत एएसपी पश्चिमी निधि सोनकर ने बताया कि एक बहन की मौत बीमारी से, जबकि दूसरी ने सदमे में दम तोड़ दिया। फिलहाल अन्य बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें