इटावा जिला जेल से भागे दो कैदी, एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदी रविवार तड़के करीब साढे़ तीन बजे इटावा जिला जेल की दीवार फांदकर भाग निकले। इसमें औरैया निवासी एक कैदी की रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट आने से मौत हो गई।
सुबह डीएम जेबी सिंह, एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा और दोपहर में डीआईजी जेल ने जेल का निरीक्षण कर तीन बंदी रक्षक और प्रधान बंदीरक्षक पर कार्रवाई की बात कही है। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के दशहरा गांव निवासी रामानंद यादव (45) पुत्र गोरेलाल और इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के महानेपुर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू (39) पुत्र रामभरोसे जिला जेल की बैरक नंबर पांच में बंद थे।