फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा टांडा हाईवे पर सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो की मौत

Wed, 29 Jan 2020 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के बांदा टांडा हाईवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां मलवां थाने के ढकौली कटका बाईपास मोड़ पर ट्रक की टक्कर से दो की मौत हो गई। एक ट्रक खलासी अपनी ट्रक का पहिया जैक के जरिए निकाल रहा था।

विज्ञापन


उसका दूसरा सहयोगी उसकी मदद कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे मौरंग लदे ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। खलासी रायबरेली लालगंज निवासी जानी (22) पुत्र नौशाद की मौत हो गई। सहायक चालक रवि कुमार (20) घायल हुआ।

रवि शहर कोतवाली के महर्षि कॉलोनी निवासी सोहन का बेटा था। शाह चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया घायल रवि को कानपुर रेफर किया गया था, वहां उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें