फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा, आमने-सामने बाइकें टकराईं, दो ने गंवाई जान

Sat, 24 Oct 2020 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जालौन जिले के माधौगढ़ में रात के अंधेरे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार युवक की अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अधेड़ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रेंढर पुलिस ने दोनों के घरों में घटना की जानकारी दी तो रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव मई निवासी राजवीर कुशवाहा (30) पुत्र छोटे नावली देवी मंदिर से दर्शन कर शुक्रवार रात घर लौट रहे थे।

अभी वह कुठौंदा के पास पहुंचे थे कि बंगरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार कुर्रा निवासी कल्लू पाल (50) पुत्र मंगली की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे।
विज्ञापन


हेलमेट न होने से दोनों के सिर में गहरी चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही राजवीर कुशवाहा की मौत हो गई। जबकि कल्लू पाल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही रोती बिलखती महिलाएं अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें