संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। बार एसोसिएशन कोंच की जारी चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को नाम वापसी के बाद अध्यक्ष और महामंत्री पदों को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष औैर महामंत्री पदों से क्रमश: दो औैर एक प्रत्याशियों द्वारा चुनाव मैदान से हटने के बाद अब दोनों पदों पर दो-दो प्रत्याशी बचे हैं जिनके बीच कड़ा मुकाबला तय है।
निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और जितेंद्र सिंह गुर्जर नेे बताया कि अध्यक्ष पद पर चार लोगों ने पर्चे भरे थे। जिनमें से हरीसिंह निरंजन और सईद मंसूरी ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब इस पद पर सिर्फ दो प्रत्याशी संजीव तिवारी व सत्येंद्र श्रीवास्तव के बीच चुनाव होगा। महामंत्री पद पर तीन लोगों नेे नामांकन किया था जिसमें मोहनसिंह के अपना नाम वापस ले लेने के बाद वीरेंद्र कुमार जाटव व विनोद कुमार निरंजन के बीच चुनाव होगा।
पंद्रह साल से अधिक की प्रेक्टिस वाले सामान्य सदस्यों के छह पदों के लिए सात लोगों ने नामांकन किया था लेकिन आज सिद्घांत शिरोमणि सीरौठिया ने अपना नाम वापस ले लिया है इसके बाद रामकुमार खरे, किशोरीसिंह, अशोक कुमार सिंह चौहान, रामबाबू निरंजन, असित कुमार मिश्रा, रमेशचंद्र गौतम निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। एकल नामांकन आने की वजह से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनंतपाल यादव, उपाध्यक्ष दस साल से अधिक पर दीप कुमार अग्रवाल, विपिन पटेल, उपाध्यक्ष दस साल से कम पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पर राहुल अवस्थी, तेजराम जाटव व शहजाद सिद्दीकी तथा कोषाध्यक्ष पद पर शशिदेवी मिश्रा, सामान्य सदस्य पंद्रह साल से कम पर दिनेश कुमार तिवारी, नारायणदास गुप्ता पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए 31 अक्तूबर को मतदान होगा।