यूपी के हरदोई जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दामाद व ससुर दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना हरदोई लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत त्योरी मोड़ के निकट की है। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया। मृतकों की शिनाख्त अमित गुप्ता (22) पुत्र सूरज निवासी हथोड़ा रोड कछौना और पप्पू गुप्ता (50) निवासी संडीला सदर बाजार के रूप में हुई । मृतक आपस में दामाद और ससुर थे और एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।