फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, डीसीएम की टक्कर से मां-बेटे की मौत, बाल-बाल बचा मासूम

Wed, 05 Feb 2020 03:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां हरदोई बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझिला पुल के पास बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक तीन वर्षीय मासूम बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


दर्दनाक घटना देख हर कोई सहम गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार हादसे में मां फूलमती (55) पत्नी राम शरण और बेटे मनोज (28) पुत्र राम शरण की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें