फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की अलमारी में बंद मिला टीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों को मॉडल बनाने की सरकार की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए भेजे गए टीवी का उपयोग नहीं हो रहा है। मंगलवार को सीडीओ के निरीक्षण में ये बात सामने आई। हरियावां ब्लॉक में एक स्कूल में टीवी अलमारी में बंद मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जता शिक्षिका को निलंबित करने के आदेश बीएसए को दिए हैं। वहीं बीईओ से जवाब तलब करने और वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने हरियावां ब्लॉक के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल अटवा असिगांव का निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों का एक ही परिसर में होने के कारण संविलय किया गया है। निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालय में 192 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 106 बच्चे तथा जूनियर हाईस्कूल में 90 बच्चे मौजूद मिले।
प्राथमिक विद्यालय में सफाई, अभिलेखों का रखरखाव व शिक्षण कार्य संतोषजनक पाया गया। जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास के लिए आया टीवी अलमारी में बंद मिला। टीवी चलाने की कोई व्यवस्था स्कूल में नहीं थी और न ही शिक्षण मैटेरियल पैन ड्राइव में शिक्षक के पास उपलब्ध था।
विज्ञापन

सीडीओ ने इस पर सहायक अध्यापिका विनीता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश बीएसए हेमंत राव को दिए। विद्यालय में पोषण वाटिका नहीं पाई गई। इसके अलावा शौचालयों में पानी की उपलब्धता नहीं मिली। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। बच्चों से शिक्षण व खेल गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
आंगनबाड़ी केंद्र पर खराब मिली वजन मशीन
सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र अटवा असिगांव का निरीक्षण किया, जहां 14 बच्चे मौजूद थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी वाजपेयी व सहायिका गिरिजा मौजूद मिलीं। केंद्र पर पोषण वृक्ष नहीं बना था और वजन मशीन खराब थी। सीडीओ ने तत्काल पोषण वृक्ष बनाने व वजन मशीन ठीक रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें