फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दामाद व ससुर को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Tue, 26 Jun 2018 04:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दामाद व ससुर दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।  

विज्ञापन

घटना हरदोई लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत त्योरी मोड़ के निकट की है। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया। मृतकों की शिनाख्त अमित गुप्ता (22) पुत्र सूरज निवासी हथोड़ा रोड कछौना और पप्पू गुप्ता (50) निवासी संडीला सदर बाजार के रूप में हुई । मृतक आपस में दामाद और ससुर थे और एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें