फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह पहले हुई थी शादी अब सूनी हो गई मांग, दिवाली पर घर आ रहे पति की मौत के बाद मच गया कोहराम

Sat, 26 Oct 2019 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की माैत के बाद राेते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में दिवाली पर घर आ रहे युवकों की बाइक में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरापुर निवासी करन सिंह पुत्र मुरारीलाल, रवि और सचिन पुत्र नंदराम अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे। शुक्रवार को दिवाली पर यह लोग घर लौट रहे थे। इटावा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सचिन के रिश्ते में चाचा सुरजीत पुत्र अमर सिंह और कल्लू पुत्र उदयवीर सिंह बाइक से इन्हें इटावा से लेने गए थे। सुरजीत की बाइक पर सचिन बैठ गया।

कल्लू की बाइक पर रवि और करन सिंह सवार हो गए। दोनों आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से घर जा रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र में सचिन की बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सुरजीत (22) ने मौके पर दम तोड़ दिया। सचिन (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सचिन और सुरजीत - फोटो : अमर उजाला
हादसे के समय कल्लू की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे कल्लू (25), करन (24) और रवि (18) घायल हो गए। कल्लू एक्सप्रेस वे के नीचे झाड़ियों में गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस के पहुंचने पर साथियों ने बताया कि कल्लू भी उनके साथ था। इसके बाद तलाश करने पर तीन घंटे बाद कल्लू एक्सप्रेस वे के नीचे झाड़ियों में बेहोश मिला। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सौरिख थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसके बारे में जानकारी की जा रही है। सुरजीत के पिता अमर सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पांच माह पहले हुई थी सुरजीत की शादी
हादसे का शिकार सुरजीत की शादी पांच माह पहले गमेरी थाना बिधूना जनपद औरैया निवासी सोनी राजपूत से हुई थी। उसके परिवार में पिता के अलावा मां अशोका देवी, भाई शीलू, बहन सुधा और साधना हैं। मृतक सचिन के परिवार में मां उमा देवी, बहन अंजली, बड़ा भाई रवि और अमित हैं। परिवार के लोग खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें