फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए दो श्रद्धालुओं की मौत, पैदल रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Fri, 16 Aug 2019 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
इटावा में रामनगर फाटक के पास गुरुवार को रेल पटरी पार करते समय दो श्रद्धालुओं की मौत राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर हो गई, जबकि एक घायल है। तीनों श्रद्धालु नारायण साकार हरि के सत्संग में शामिल होने शाहजहांपुर से आए थे।  
विज्ञापन


जीआरपी क्षेत्र के रामनगर फाटक के पास गुरुवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे रेल पटरी को पार करते समय तीन श्रद्धालु कानपुर से दिल्ली जा रही राजधानी की चपेट में आ गए। इसमें शाहजहांपुर के बंडा थाने के उदयपुर खसरा रामखिलावन (63), शाहजहांपुर के बंडा थाने के चांदूपुर निवासी हरीराम (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चांदूपुर निवासी सर्वेश (25) पुत्र रामकिशन घायल हो गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

एक घायल, नारायन साकार हरि के समागम में भाग लेने शाहजहांपुर से आए थे

ये तीनों श्रद्धालु नारायण साकार हरि के सत्संग में शामिल होने शाहजहांपुर से आए थे। तीनों के साथ आए श्रद्धालु दीनदयाल ने बताया कि वे सब शाहजहांपुर से एक बस बुक कराकर आए थे। इस बस को नई मंडी के पास खड़ा कर रेलवे पटरी को पार करके पैदल नुमाइश मैदान की ओर जा रहे थे।

पटरी को पार कर रहे थे, तभी दिल्ली की ओर से एक मालगाड़ी आग गई। लोग देखते हुए पटरी पार कर रहे थे। इसी बीच कानपुर की ओर राजधानी एक्सप्रेस के आ जाने से ये लोग हड़बड़ा गए जिससे यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया, जबकि घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें