फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थाने में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की हालत बिगड़ी, मौत के बाद अस्पताल में लाश छोड़ भागी पुलिस

Thu, 15 Aug 2019 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता थाने की हवालात में 15 अगस्त के दिन एक युवक की तबीयत बिगड़न गई। जिसके बाद सिपाही उसे अस्पताल ले गए और फिर वहां से छोड़ कर भाग निकले। अस्पताल में जब युवक की जांच हुई तो डॉक्टरों ने उसे मृत पाया।
विज्ञापन


अस्पताल ने फौरन पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत के बाद परिजनों के बवाल की आशंका के चलते थाने में पीएसी और भारी फोर्स तैनात किया गया है। नौबस्ता थाने में किसी मामले में पुलिस पूछताछ के लिए एक युवक को लेकर आई थी।
 
विज्ञापन

युवक की हालत बिगड़ने पर ले गए अस्पताल तो डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

युवक को थाने की हवालात में रखा गया था। देर रात अचानक उसकी हालत बिगडऩे लगी तो पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस कर्मी उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया तो पुलिस कर्मी घबरा गए।

पुलिस वाले शव को छोड़कर भाग निकले। काफी देर तक शव उठाने किसी के न आने पर अस्पताल प्रबंधन ने तलाश शुरू कराई। जब कोई पुलिस वाला नहीं मिला तो अस्पताल द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दी है। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें