रिपोर्ट दर्ज कर होगी आगे की कार्रवाई
मारपीट और पथराव में रूपलाल, उनके छोटे भाई गंगाराम और उनकी बहुएं आरती, ललिता व बेटे सुनील को गंभीर चोटें आई। मारपीट की घटना पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट की सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी प्रेमनरायन विश्वकर्मा ने घायलों को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।