यहीं से चोरी हुई थी बुलेट
- फोटो : amar ujala
शुक्लागंज की ओर जाता दिखा आरोपी
थाने से गाड़ी चोरी होने की जानकारी पर थाने के मालखाना मोहर्रिर हेड कांस्टेबल जितेंद्र ठाकरे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने 153 कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसे आरोपी बुलेट लेकर गालियों के रास्ते नौबस्ता चौराहे जाते दिखा। वहां से वह एलीवेटेड रोड से रामादेवी की ओर गया। इसके बाद वह गंगा का पुल पार कर शुक्लागंज की ओर जाता दिखा।
गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं टीमें
पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को थाने पहुंचे अधिवक्ता को पुलिस ने फुटेज दिखाई, तो उसने आरोपी को पहचान लिया। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि थाने से बुलेट ले जाने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।