एम्बुलेंस से अस्पताल जाते घायल
- फोटो : amar ujala
कानपुर में शिवराजपुर के ब्रजवासिनपुरवा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी मामले में विवाद हो गया, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर चतेंद्र सिंह और प्रभारी अनुज दीक्षित ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है और अभी तक तहरीर नहीं मिली हैं। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को सुबह ब्रजवासिनपुरवा में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें महिलाओं सहित पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सुरेंद्र पुत्र रामप्रसाद, बबली पत्नी नरेंद्र, काजल पुत्री नरेंद्र, सुमन सुखवीर पुत्र सूबेदार, सुमन पत्नी सुरेंद्र, सुकना पुत्री दीपू, राकेश पुत्र गंगाराम, रामबेटी पत्नी रामकुमार, आकांक्षा पुत्री राममिलन, सचिन पुत्र राकेश, रामबिटैली पुत्री सुखवीर, रामकुमार पुत्र गंगाराम, ऊषा पत्नी रामखिलवन,दीपू पुत्र रामचंदर, नरेंद्र पुत्र रामप्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।