Kanpur News: राधन उपचुनाव की मतगणना जारी है, जिसमें भाजपा के शिवम गौतम लगभग 1400 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं, जबकि निर्दलीय और भीम आर्मी से समर्थित विपिन दूसरे नंबर पर और सपा समर्थित हरेंद्र गौतम तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर के बिल्हौर में राधन जिला पंचायत क्षेत्र जिला पंचायत सदस्यों का उपचुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। शुक्रवार को बीआरडी कॉलेज के तीन कमरों में लगातार मतगणना जारी है। उप जिलाधिकारी रश्मि लांबा, रिटर्निंग ऑफिसर गजेंद्र सिंह और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच लगभग छह राउंड की मतगणना पूर्ण हो चुकी है।
उपचुनाव के सभी प्रत्याशी मतगणना स्थल पर ही मौजूद हैं। वर्तमान में भाजपा के शिवम गौतम लगभग 1400 वोटों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि निर्दलीय और भीम आर्मी से समर्थित विपिन दूसरे नंबर पर और सपा समर्थित हरेंद्र गौतम तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। अभी करीब डेढ़ से दो घंटे में संपूर्ण जनगणना पूर्ण होने पर ही नतीजा की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा किए जाने का पूर्वानुमान है।