कानपुर। रेलवे ने शुक्रवार को दो जोड़ी और त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें मुजफ्फरपुर और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल तक चलेंगी और कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेंगी। इसमें इकनॉमी के 12, एसी द्वितीय के आठ और एसएलआर के दो सहित कुल 22 कोच होंगे।
उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि एक नवंबर को ट्रेन नंबर 02519 मुजफ्फरपुर से सुबह 07:55 बजे चलकर विभिन्न स्टेशन होते हुए शाम कानपुर 06:40 बजे आएगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 06:45 बजे रवाना होकर तड़के 03:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन नंबर 02520 आनंद विहार टर्मिनल से दो नवंबर को सुबह 05:30 बजे चलकर 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचकर पांच मिनट बाद 10:50 बजे रवाना होगी। यह रात 10:15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 02521 सहरसा से एक नवंबर को सुबह 08:05 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन सुबह 03:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 03:05 बजे रवाना होकर सुबह 10:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स और 02522 आनंद विहार टर्मिनल से दो नवंबर को दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी और रात 08:00 बजे कानपुर सेंट्रल आकर पांच मिनट बाद 08:05 बजे रवाना होगी। यह दूसरे दिन शाम 05:15 बजे सहरसा पहुंचेगी।