चित्रकूट जिला अस्पताल में दो नवजातों की मौत हो गई। जुडवां में एक नवजात की हालत गंभीर है। एक प्रसूता का प्रसव एंबुलेंस में ही हो गया। मृत नवजात के परिजनों ने राजापुर व पहाड़ी अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही करने, फिर हालत बिगड़ने पर रेफर करने का आरोप लगाया है।
पहाड़ी विकास खंड के सिकरी सानी गांव की प्रसूता सुधा पत्नी छोटेलाल को 4 अक्टूबर की रात को तेज प्रसव दर्द होने पर गांव से 102 एंबुलेंस लेकर पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थी। तभी रास्ते में ही डिलेवरी हो गई। जच्चा-बच्चा को पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।