फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में इटली, ईरान से आए कोरोनावायरस के दो और संदिग्ध मरीज मिले, लिए गए सैंपल

Sat, 07 Mar 2020 07:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध मरीज मिले। दोनों विदेश से लौटे हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पूर्व में जिन पांच संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए थे, सीएमओ के मुताबिक सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


उधर, एयरपोर्ट पर 213 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र में जिन दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए उनमें से एक इटली तथा दूसरा ईरान से आया है। दोनों ने फ्लू होने के  लक्षण स्वास्थ्य विभाग को बताए थे।

सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि इन दोनों संदिग्ध मरीजों के सैंपल किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ भेजे गए हैं। दोनों को इनके घर में ही 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। जिला महामारी वैज्ञानिक डॉ. देव सिंह ने बताया कि विदेश से लौटने वाले जिन लोगों के 28 दिन पूरे नहीं हुए हैं, उन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


आबूधाबी से लौटे शहर के एक व्यक्ति को लखनऊ में आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका से ज्यादातर शहरवासी परेशान हैं। खासकर वे जो विदेश से लौटे हैं। फ्लू होने पर ऐसे कई मरीजों ने डॉक्टरों से इस बीमारी के लक्षण, इलाज पूछे। साथ ही फ्लू की दवाएं भी लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें