फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं में दो और मेडिकल स्टूडेंट्स की तलाश

Thu, 12 Feb 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापमं घोटाले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दो और स्टूडेंट्स का नाम सामने आया है। इन दोनों नए स्टूडेंट्स की एसआईटी जबलपुर को तलाश है।
विज्ञापन


अब तक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 40 स्टूडेंट्स को नोटिस मिल चुका है। इनमें से 14 स्टूडेंट गिरफ्तार हो चुके हैं। इधर, एसआईटी रीवा ने एक आरोपी अनिल सिंह की तलाश में मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड खंगाला और कुछ कोचिंग संस्थाओं पर छापा मारा।

एसआईटी जबलपुर के ओम उपाध्याय के नेतृत्व में टीम बुधवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम को 2011 बैच के स्टूडेंट उमेश कुमार यादव निवासी रमाबाई नगर कानपुर देहात और 2009 के स्टूडेंट नितिन कुमार यादव निवासी जौनपुर की तलाश है।
विज्ञापन


दोनों स्टूडेंट्स को अपना पक्ष रखने को 20 फरवरी को जबलपुर आने को कहा गया है। नितिन पढ़ाई पूरी कर जा चुके हैं। वह संभवत: फैजाबाद जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने दोनों स्टूडेंट्स की डिटेल एसआईटी को दे दी है। एसआईटी रीवा की टीम भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम को अनिल सिंह की तलाश है।

अनिल सिंह ने लगातार चार साल तक दूसरे के नाम पर एग्जाम दिया है। मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड न मिलने पर अनिल की तलाश में एसआईटी ने कोचिंग मंडी में जाकर छानबीन की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें