महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया (सांकेतिक तस्वीर)
हमीरपुर के राठ कस्बे के सीएचसी में उपचार करा रही महिला का वहां मौजूद दो युवकों ने वीडियो बना लिया। महिला के पति द्वारा आपत्ति जताने पर युवकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले आई। बाद में युवकों द्वारा माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया है।
सोमवार देर रात बुखार से पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र की महिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंची। बुखार के कारण महिला अर्ध बेसुध अवस्था में थी। जिस वजह से उसके कपडे़ अस्त व्यस्त थे। यह देख वहां मौजूद दो युवक नरेश व आकाश महिला का वीडियो बनाने लगे।