फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइकों की टक्कर में दो जिंदगियां खत्म, मचा कोहराम

विज्ञापन
मुकेश और सुनील। (फाइल फोटो)  - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन
घाटमपुर। मूसा नगर रोड पर सोमवार की दोपहर बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो जिंदगियां खत्म हो गईं। यह हादसा ब्लाॅक कार्यालय के पास हुआ। दूसरी बाइक चला रहा और पीछे बैठा युवक घायल हैं। दोनों का उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राहा गांव निवासी मुकेश (35) गांव के सुनील (50) के साथ बाइक से घाटमपुर आ रहे थे। मूसा नगर रोड पर ब्लॉक कार्यालय के पास पहुंचते ही उनकी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर नवेड़ी निवासी अन्नू सिंह (19) और मोतीपुर निवासी अर्पित (35) सवार थे। टक्कर लगती ही चारों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां मुकेश और सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई।
अर्पित और अन्नू सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद सीएचसी पहुंचे मुकेश व सुनील के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश और सुनील। (फाइल फोटो) - फोटो : स्रोत : परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें