ईट भठ्ठे पर काम करने वाले दो मजदूर पेड पर बैठ आराम कर रहे थे कि तभी कुछ ऐसा हुआ कि दोनों झुलस कर नींचे आ गिरे । घटना कानपुर भीतरगाँव के बारीगाँव स्थित एक ईंट भठ्ठे की है जहां शुक्रवार की दोपहर भठ्ठे में काम करने वाले दो मजदूर अर्जुन के पेड़ पर बैठ कर आराम फरमा रहे थे। तभी अचानक से पेड़ पर करेंट आ गया जिससे दोनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए।
मामला कुछ ऐसा है कि जिस पेड़ पर दोनो मजदूर आराम करने के लिए जिस पेड़ पर बैठे थे उस पेड़ की एक डाल 11 हजार बोल्ट के तार पर रगड़ रही थी उसी से करंट पूरे पेड़ पर आ गया और पेड़ पर बैठे मजदूर राघवेन्द्र (20) पुत्र छोटे पासी और सागर (34) पुत्र रामस्वरूप पासी दोनो निवासी बारीगाँव का पुरवा झुलस कर नीचे आ गिरे। दोनो को वाहन से कसबे की सीएचसी ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे कानपुर के उर्सला अस्पताल में रिफर कर दिया गया । सीएचसी के डाक्टरों के मुताबिक दोनो की हालत बहुत ही नाजुक थी जिसके कारण दोनों को एम्बूलेंस से उर्सला रिफर कर दिया गया।