हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक कर रहा था और सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर परसंदन गांव निवासी संदीप (23) दही थाना क्षेत्र के गौरा निवासी बुआ के बेटे कमलेश (27) के साथ बुधवार की दोपहर चप्पल खरीदने गया था। शाम को लौटते समय दही पुरवा मार्ग पर दरोगाखेड़ा के पास आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गजाखेड़ा भौली निवासी शिवशंकर (30) मौसी के बेटे दही थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी प्रेम (26) को छोड़ने उसके घर जा रहा था।