हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने संदीप और शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रेम को परिजन उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गए हैं। कमलेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।छोटे भाई आकाश ने बताया कि संदीप ट्रक चलाता था। उसकी मौत से मां शिया व विवाहित बहन नीशू समेत अन्य परिजन बेहाल है। शिवशंकर तीन-तीन भाइयों में बड़ा था।
भाई वीरपाल ने बताया कि शिवशंकर पुणे में नौकरी करता था। वहां से आने पर मौसी का लड़का प्रेम मिलने आया था। उसे छोड़ने ही भाई जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। दही थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। दो घायलों का उपचार जारी है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों से संपर्क कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।