फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: एक मोहल्ले में दो की मौत, पुलिस को नहीं दी सूचना

Wed, 11 Nov 2020 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में मुख्यालय से सटे नया गांव मप्र थाना क्षेत्र के कामतन मोहल्ले में मंगलवार की रात दो पड़ोसियों की मौत हो गई। इसमें एक वृद्ध और दूसरा युवक था। बुधवार सुबह परिजनों ने बिना पुलिस सूचना दिए दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन


पता चला कि वृद्ध की मौत बीमारी से हुई है, जबकि युवक ने पत्नी के मायके से न लौटने पर खुदकुशी की है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने तीन घंटे तक आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की।

नयागांव थाना क्षेत्र के कामतन मोहल्ला निवासी मइयादीन (65) व पड़ोसी कमलेश (28) पुत्र सुखलाल की मंगलवार की देर रात को मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एक रात में दो पड़ोसियों की मौत होने व पुलिस सूचना न देकर अंतिम संस्कार करने की जानकारी नयागांव थाने में दे दी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह एसडीओपी अभिनव चौकसे व थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से पूछताछ की। स्थानीय लोगाें के अनुसार कमलेश कुछ दिन पूर्व अपनी ससुराल रामनगर गया था।

पत्नी मायके में है, लेकिन वह साथ में नहीं लौटी, जिससे वह क्षुब्ध रहता था। इसी के चलते उसने मंगलवार की रात को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मृतक की एक बेटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार वृद्ध दमा से पीड़ित थे।

इससे उनकी मौत होने की संभावना है। युवक का हार्ट अटैक होने की बात बताई जा रही है, जबकि खुदकुशी की बात आसपास के लोगों ने बताई है। पोस्टमार्टम न होने पर सही जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें