फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 तक दीपदान मेला, अधिकारी न छोड़ें जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने मंगलवार को बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार 12 नवंबर को धनतेरस, 14 नवंबर को दीपावली तथा 16 नवंबर को भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली अमावस्या पर धनतेरस से भैयादूज तक जनपद में लगभग भारी संख्या श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। विभिन्न धार्मिक, दार्शनिक स्थलों तथा मां मंदाकिनी गंगा में स्नान, सीतापुर रामघाट स्थित मत्यगजेंद्रनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक व श्री कामदनाथ भगवान के मंदिर में दर्शन परिक्रमा करते हुए दीपदान, पूजा अर्चन करते हैं। भरतकूप में भी भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन, दीपदान, पूजन अर्चना को पहुंचते हैं। मेले पर समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में तैनात कोई भी कार्यालय अध्यक्ष, अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारी को 16 नवंबर तक बिना उनकी अनुमति अवकाश न दिया जाए और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें