फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: दो मासूमों ने दर्दनाक हादसे में तोड़ा दम, एक के गले में फंसी गुठली, दूसरे की हौद में डूबने से मौत

Tue, 10 Jan 2023 09:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो मासूमों की मौत हो गई। रैपुरा क्षेत्र में खेलते समय नौ माह के बच्चे के गले में बेर की गुठली फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दो वर्षीय बच्ची की हौद में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में रैपुरा क्षेत्र के उड़की गांव में गले में बेर की गुठली फंसने से नौ महीने के बच्चे की मौत हो गई। उड़की गांव के किसान रूद्रनारायण ने बताया कि सोमवार शाम नौ माह का पुत्र अनुज बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चे बेर खाने लगे। अनुज ने भी बेर उठाकर मुंह में डाल लिया।

विज्ञापन

बेर खाते समय उसे खांसी आने लगी। घर वालों ने उसे देखा। उसके गले में बेर की गुठली फंसी थी। बच्चे को रामनगर सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर गले में फंसी गुठली नहीं निकाल पाए। हालत बिगड़ती देख बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय बच्चे की मौत हो गई।
हौद में डूबने से बच्ची की मौत
वहीं, मानिकपुर क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव के मजरा मुरकटा मेें घर के बाहर बने हौद में भरे पानी में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।  गांव के मनोज के घर के बाहर सीमेंट का हौद बना है। उनकी बेटी परी खेलते-खेलते हौदे के पास पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हौद में गिरने से वह डूब गई। काफी देर के बाद तलाश करने पर बच्ची हौद में अचेत मिली। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इन दोनों घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें