अधिकारियों और ईओ नगर पालिका ने कहा कि पहले ही इसकी सूचना दी जा चुकी है। जिस दुकानदारों के पास रजिस्ट्री है, वह दिखाए। उसे नहीं गिराया जाएगा। लगभग एक घंटे तक तीखी नोकझोंक के बीच दुकानदारों ने दुकानें खाली करने का समय मांगा।
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय नहीं दिया गया और जल्दबाजी में बुलडोजर से उनकी 50 साल पुरानी दुकानें ढहा दी गईं। गौरतलब है कि तीन माह पूर्व भी ट्रैफिक चौराहा चौड़ीकरण योजना के तहत इसी स्थान के चारों ओर की दुकानें व निर्माण को नापजोख के बाद हटाया गया है। चौराहे के चौड़ीकरण का काम जारी है।
पार्किंग के लिए हटाया अतिक्रमण
ईओ रामअचल कुरील ने कहा कि किसी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं की गई। लोक निर्माण विभाग की बाउंड्रीवाल के अंदर की जगह अब पालिका व प्रशासन के पास है। इस पर टैक्सी पार्किंग बनाई जा रही है।
एक सुलभ शौचालय भी बन रहा है। चौराहा चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण को हटाया गया है। सभी को पहले दुकानें खाली करने के लिए कहा गया। सभी से दुकान व घर के कागजात भी मांगे गए, लेकिन जब कोई नहीं दिखा पाया तब ही इसे हटाया गया है।