फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। कोविड अस्पताल में बेड से गिरी महिला समेत दो ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। जिले में अब संक्रमण से मरने वालों की संख्या 63 हो गई है। वहीं ट्रामा सेंटर में 21 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के ट्रामा सेंटर व केंद्रीय विद्यालय में संचालित कोविड अस्पताल में पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। दो मई को झींझक के भोला नगर मोहल्ले की एक वृद्धा के कोरोना संक्रमित होने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उपचार के दौरान उन्हें काफी आराम भी मिला था। बेटे संजय का आरोप है कि स्टाफ की लापरवाही के चलते मां बेड से गिर गई थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उस दौरान डॉ. प्रतीक सक्सेना ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन

वहीं पुखरायां के एक बुजुर्ग के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक कोरोना से 63 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में मौतों की संख्या अभी 53 ही दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें