फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, पांच मवेशियों की भी गई जान

Sat, 17 Jul 2021 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

गांव शेरपुर सरैया में बिजली गिरने से फूलसिंह की भैंस व उसके भाई महाराज सिंह की गाय की मौत हो गई। रानीपुर में रवीश कुमार की तीन बकरियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए शनिवार को हुई बारिश राहत कम मुसीबत ज्यादा लेकर आई। बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान और महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लोग झुलस गए। शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे फफूंद क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


गांव बरौआ में खेतों पर धान की पौध लगा रही सुनीता देवी पत्नी राजकुमार व गांव की रेनू देवी व उसका पति रामकरन बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी बिजली गिरने से सुनीता देवी की मौत हो गई।  रेनू व रामकरन झुलस गए। एक मोर भी मर गया।

दूसरी घटना गांव शेरपुर सरैया में हुई। यहां बिजली गिरने से फूलसिंह की भैंस व उसके भाई महाराज सिंह की गाय की मौत हो गई। रानीपुर में रवीश कुमार की तीन बकरियों की मौत हो गई। सुनीता की मौत से पुत्रियों रेशमा व पूनम और विकलांग पुत्र बिरजू का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


उधर अजीतमल तहसील क्षेत्र के सुरायदा गांव में शनिवार दोपहर अरविंद के खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था। बिजली गिरने से किसान लल्लन (65) की मौत हो गई। जबकि पास ही रोपाई कर रहे किसान अरविंद यादव (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीएम विजेता ने अस्पताल पहुंचकर घायल अरविंद का हालचाल लिया। एसडीएम ने बताया कि दैवी आपदा के तहत शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें