फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: गंगा नदी में दो दोस्त डूबे, गोताखोर कर रहे तालाश, मौके पर पुलिस मौजूद

Tue, 10 May 2022 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

गंगा नदी में डूबने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा में डूबने से चार की मौत के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी एक हादसे में दो दोस्तों के डूबने की घटना हुई है, जिनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में गंगा नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शबाजपुर गांव निवासी अनिल (25) पुत्र महेश, अपने दोस्त साहिल (20) पुत्र राजेश व रोहित के साथ मंगलवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम सेतुवाही के सामने गंगा स्नान करने पहुंचे। नहाने के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख रोहित ने शोर मचाया।

विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों की खोजबीन की। पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि गंगा नदी में रोजाना डूबने की घटनाएं हो रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि दो दिनों में छह किशोरों की मौत के बाद भी स्थानीय पुलिस भी नहीं चेती है। उसने भी इस घटना से कोई सबक नहीं लिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

रोजाना किशोर उम्र के बच्चे गंगा नदी में नहाने के दौरान खिलवाड़ करते रहते हैं। तभी हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई बार इस तरह के हादसे हो चुके हैं। पुलिस घाटों के तटों तक जाना मुनासिब नहीं समझती। वह तब पहुंचती है जब हादसा हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें