फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सचेंडी में चार साल की बच्ची संग हैवानियत, घर के बाहर सो रही थी मासूम

Tue, 10 May 2022 01:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सचेंडी क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आउटर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें चार साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला रैकेपुर चौकी के धूल गांव का है, जहां एक  युवक ने चार वर्ष की मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के बाहर सो रही थी। तभी गांव का 26 वर्षीय महेंद्र कमल, पुत्र बाबू राम उसे उठा ले गया। रात करीब 8 बजे मासूम अचानक लापता हो गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों ने खोजना शुरू किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार तड़के सुबह बच्ची बदहवास हालत में तालाब के पास मिली। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात युवक को बच्ची के साथ घूमते देखा गया था। इसके बाद रात 8 बजे तक बच्ची घर नहीं पहुंची, तो उसको ढूंढ़ना शुरू किया गया। सुबह बच्ची तालाब के पास लहूलुहान और बदहवास हालत में मिली। 

विज्ञापन

वहीं, पास में ही महेंद्र कमल शराब के नशे में धुत पड़ा मिला। बच्ची की हालत देखकर दुष्कर्म की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल और इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें