फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, घर पहुंचे शव तो मच गया हड़कंप 

Tue, 02 Apr 2019 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दोस्तों के शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद मोहम्मदाबाद के इटावा-बरेली हाईवे पर बनपोई गांव के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो दोस्त डंपर से टकरा गए। शव डंपर में फंस कर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक का हेलमेट भी टूट गया। दोनों युवकों के शव क्षत विक्षत हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार वे ईयर फोन लगाए थे। 
विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव मद्दापुर सकत निवासी विनोद जाटव (23) पुत्र देशराज बीएड का छात्र था। वह सोमवार शाम को अपने साथी बीकाम के छात्र रविकांत (24)  पुत्र गुुरुप्रसाद निवासी ग्राम टिकुरी थाना बेवर के साथ किसी काम से फर्रुखाबाद आए थे। मंगलवार शाम को वह बाइक से वापस गांव जा रहे थे। इसी दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर बनपोई गांव के पास सामने से आ रहे डस्ट लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

क्षत विक्षत शव कपड़े में गठरी की तरह हो गए

दोनों डंपर में फंस गए और 20 मीटर तक घिसटते चले गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक के हेलमेट के भी परखचे उड़ गए। चालक मौके से डंपर छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डंपर को कोतवाली में खड़ा कर लिया।

कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। लोहिया अस्पताल में जब दोनों के शव पहुंचे तो पुलिस कर्मी उन्हें मुर्दाघर रखने गए। क्षत विक्षत शव कपड़े में गठरी की तरह हो गए। वहां स्ट्रेचर न होने से दो पुलिस कर्मियों से शव नहीं उठा तो वह घसीटते हुए मुर्दाघर के अंदर ले गए। वहां पर शव उठाने और रखने पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें